शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड की संपत्ति से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत वक्फ बोर्ड संपत्तियों की जिलेवार 15 बिंदुओं पर जांच होगी।
READ MORE: प्यार, धोखा और मौत: इश्क में मिले फरेब से आहत नाबालिग लड़की ने लगाई थी फांसी, Suicide Note में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
संयुक्त संसदीय समिति की दिल्ली में 26 दिसंबर बैठक हुई थी ,जिसके बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड से संबंधित वक्फ संपत्तियों की जिलेवार 15 बिन्दुओं पर जानकारी मांगी गई है। राजस्व अभिलेखों को निर्देश दिए गए हैं कि वो सत्यापन कर जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करें। जारी आदेश के मुताबिक पांच दिन के अंदर सभी संपत्तियों का भौतिक सत्यापन कर जानकारी देने की बात की गई है।


