PM Modi May Visit US: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दिसंबर में अमेरिका के फ्लोरिडा जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी फ्लोरिडा G20 समिट (Florida G20 Summit) में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के साथ मुलाकात भी हो सकती है। हालांकि यात्रा को लेकर फिलहाल भारत सरकार ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

दरअसल2026 का G20 लीडर्स समिट 14 और 15 दिसंबर को फ्लोरिडा के ट्रंप नेशनल डोरल मियामी में होना है। इसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे।

इधर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी कह चुके हैं कि पीएम मोदी दिसंबर में G20 के लिए अमेरिका आएंगे। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी पीएम मोदी की यात्रा का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। अगर पीएम मोदी फ्लोरिडा जाते हैं तो ट्रंप के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है।

पीएम मोदी आखिरी बार कब गए थे अमेरिका?

बता दें कि पीएम मोदी की अमेरिका की पिछली यात्रा फरवरी 2025 में हुई थी। 13 फरवरी 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में पीएम मोदी की आधिकारिक वर्किंग विजिट के दौरान उनकी मेजबानी की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक यात्रा सूची के मुताबिक, फरवरी 2025 के बाद मोदी की कोई अमेरिका यात्रा दर्ज नहीं है। अब दिसंबर में प्रस्तावित G20 यात्रा अगर होती है तो यह फरवरी 2025 के बाद पीएम मोदी की अगली अमेरिका यात्रा हो सकती है।

कनाडा जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी दिसंबर महीने में कनाडा की द्विपक्षीय यात्रा करेंगे। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने खुद इसकी जनकारी दी है। मार्क कार्नी कहा कि PM मोदी दिसंबर में कनाडा का दौरा करेंगे। इस दौरान भारत-कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर मुहर लग सकती है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी वर्ष के अंत तक भारत के साथ व्यापार समझौते (Trade Deal) को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m