प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने साइबर ठगी के अनोखे मामलों का खुलासा किया है । पुलिस ने तीन अंतर राज्य साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है । इन ठगों द्वारा आम लोगो के बैंक एकाउंट से राशि ठगी कर सीधे गोल्ड शोरूम के खातों में ट्रांसफर करते थे और गोल्ड क्वाइन खरीदते थे । इस बात का खुलासा तब हुआ जब आम लोगो ने अपने जिले के संबंधित थानों में शिकायत की । शिकायत के आधार पर तत्काल गोल्ड शोरूम के खाते होल्ड कर दिए जाते थे। उज्जैन के 4 अलग-अलग गोल्ड शोरूम संचालकों द्वारा जब पुलिस को सूचना दी गई कि उनके खाते होल्ड कर दिए गए है । तब तत्काल पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया।
READ MORE: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: शिक्षा विभाग की बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दो किश्तों में मांगी थी रकम
उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने गुरुवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस वारदात में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार आरोपी नर्मदापुरम के रहने वाले है जिनके नाम कशिश बढ़ानी, राहुल गुप्ता व अनिमेष वर्मा है । इन्होंने उज्जैन के महावीर ज्वेलर्स, डीपीके ज्वेलर्स, डीपी ज्वेलर्स और माहेश्वरी ज्वेलर्स से गोल्ड कॉइन खरीदे और साइबर ठगी की राशि उनके अकाउंट में भिजवाई । उज्जैन से खरीदे गए गोल्ड क्वाइन के लिए 4 लाख 31 हजार रुपए दिए गए है । वहीं फरियादियों के आवेदनों की माने तो उनके साथ कुल 6 लाख 35 हजार की ठगी हुई है। वहीं जिन लोगों के खातों से ठगी हुई है उनके नाम राजस्थान का मोहम्मद नासिर, पंजाब का सुरेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश का मनोज कुमार है।
READ MORE: BSF भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा: 50 हजार में सॉल्वर ने दिया एग्जाम, ट्रेनिंग के लिए पहुंचते ही बायोमेट्रिक जांच में फंसा
मामले में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया है। पूछताछ में और कई बड़े खुलासे होने की संभावना बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि साइबर ठग आम लोगों को लालच देकर मोबाइल में बायनेन्स एप डाउनलोड करवाते थे और फिर उसी के माध्यम से राशि ट्रांसफर करते थे । आरोपियों के तार दिल्ली तक जुड़े होने की बात कही जा रही है । वहीं यह बात भी सामने आई है कि आरोपी शेष राशि को बायनेन्स एप के जरिये खपाने का काम करते थे।

