Prateek Yadav’s Last Rites: प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। प्रतीक यादव का शव बैकुंठ धाम के लिए निकल गया है। इस दौरान पूरा यादव परिवार मौजूद है। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद हैं। ‘प्रतीक यादव अमर रहे’ के नारे लगा रहे हैं। वहीं शिवपाल यादव के बेटे आदित्य ने शव को कंधा दिया।
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए। नम आंखों के साथ शिवपाल यादव के साथ अखिलेश यादव बैठे दिखे। इसके साथ ही पूरा सैफई परिवार एक साथ नजर आया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी नजर आए।
दोनों डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
इससे पहले प्रतीक यादव के शव को सुबह अंतिम दर्शन के लिए घर में रखा गया था। जहां प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मंत्री बेबी रानी मौर्य और स्वामी अवधेशानंद गिरि ने प्रतीक को श्रद्धांजलि (Prateek Yadav’s Last Rites) दी। प्रतीक के चाचा शिवपाल यादव ने भी अपने पूरे परिवार के साथ अंतिम दर्शन किए है। इस दौरान प्रतीक की भाभी डिंपल यादव काफी भावुक नजर आई।
READ MORE: आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, पत्नी अपर्णा यादव ने दी जानकारी, कार्डियक अरेस्ट से हुआ था निधन
बता दें कि प्रतीक के घर से महज कुछ ही दूरी पर समाजवादी पार्टी का कार्यालय है। शव को कुछ देर के लिए वहां जमीन पर रखा गया। परंपरा के अनुसार, श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव को पांच बार जमीन पर रखा जाता है। घर से 5 किमी दूर बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली (Prateek Yadav’s Last Rites) गई है। प्रतीक एनिमल लवर थे ऐसे में उनकी पत्नी अपर्णा ने शव वाहन पर उनकी डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर लगाई है।
READ MORE: यूपी में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: 96 लोगों ने जान गंवाई, CM योगी ने मुआवजा देने का दिया निर्देश
बता दें कि पीएम रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक यादव की मृत्यु का मुख्य कारण पल्मोनरी एम्बोलिज्म (Pulmonary Embolism) रहा। यानी उनके फेफड़ों की धमनियों (रक्त वाहिका) में खून का एक बड़ा थक्का (Blood Clot) फंस गया था। इस स्थिति के कारण फेफड़ों तक होने वाला खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक पूरी तरह बाधित हो गया। चिकित्सा विज्ञान में इस स्थिति को बेहद गंभीर माना जाता है, जिसमें मरीज को संभलने का मौका मिलना बहुत मुश्किल होता है।
रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऑक्सीजन और रक्त की सप्लाई अचानक रुकने से उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। रक्त प्रवाह बाधित होने के कारण दिल के दाहिने हिस्से पर अत्यधिक दबाव (Pressure) बढ़ गया था। बड़ा ब्लड क्लॉट बनने की वजह से उनकी सांसें अचानक थम गईं, जो अंततः उनकी मृत्यु का कारण बना।

