दिल्ली नगर निगम (MCD) में मेयर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मेयर का चुनाव 29 अप्रैल को हो सकता है। इसी दिन डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के तीन सदस्यों का चुनाव भी कराया जाएगा। इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मेयर चुनाव अपने दम पर जीतने का दावा कर रही है। मेयर पद जीतने के लिए 137 वोटों की जरूरत होती है, और मौजूदा स्थिति में बीजेपी के पास इससे ज्यादा वोट होने की बात कही जा रही है।

हालांकि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का समर्थन भी बीजेपी को प्राप्त है, लेकिन पार्टी को जीत के लिए उनके वोटों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पहले 31 मार्च को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कुल 18 मेंबर्स में से 9 सदस्य रिटायर हो चुके हैं। इनमें 3 सदस्य हाउस से और 6 सदस्य जोन से जुड़े थे। अब इन खाली पदों को भरने के लिए भी चुनाव कराया जाएगा।

स्टैंडिंग कमिटी के 3 मेंबर्स का भी चुनाव

•  मेयर चुनाव के लिए प्रदेश नेतृत्व से अप्रूवल मिल गया है ।

•  जल्द ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना ।

•  नामांकन खत्म होने के बाद 29 अप्रैल को मतदान कराया जा सकता है ।

•  नए मेयर के चुनाव के साथ ही उसी दिन डिप्टी मेयर और हाउस से स्टैंडिंग कमेटी के 3 सदस्यों का भी चुनाव होगा ।

•  MCD में चौथा और पांचवां साल ‘जनरल’ श्रेणी का होता है, इसलिए इस बार महिला, पुरुष या अनुसूचित जाति वर्ग किसी भी वर्ग से मेयर चुना जा सकता है।

कितने विधायकों को मेयर इलेक्शन में वोटिंग का अधिकार मिलेगा?

मेयर चुनाव में सिर्फ निगम पार्षद ही नहीं, बल्कि विधायक और संसद सदस्य भी वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। विधायकों की संख्या तय फॉर्मूले के आधार पर तय होती है, जिसमें इस बार बीजेपी के 11 और आम आदमी पार्टी के 2 विधायक वोट डाल सकेंगे।

क्या हैं मौजूदा आंकड़े?

कुल निगम पार्षद: 250

बीजेपी: 123 पार्षद

आम आदमी पार्टी: 100 पार्षद

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी: 16 पार्षद

कांग्रेस: 9 पार्षद

बीजेपी का कुल गणित

123 निगम पार्षद, 11 विधायक, 7 लोकसभा सांसद कुल मिलाकर बीजेपी के पास करीब 141 वोट पहुंच रहे हैं, जो मेयर बनने के लिए जरूरी 137 वोटों से ज्यादा हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m