चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य की दो प्रमुख पंथक पार्टियों ने आगामी चुनावों के लिए हाथ मिला लिया है। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे और श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) ने आधिकारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि इस गठबंधन को मजबूती देने और रणनीतियों के संचालन के लिए एक पंथक एकता समन्वय समिति (Coordination Committee) का गठन किया गया है। शिरोमणि अकाली दल के बागी विधायक मनप्रीत सिंह इयाली को सर्वसम्मति से इस समिति का संयोजक (Convener) चुना गया है। इयाली ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इस गठबंधन की पुष्टि की।

विधायक इयाली ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह गठबंधन श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 2 दिसंबर 2024 को जारी किए गए हुक्मनामे के तहत अधूरी रह गई पंथक एकता को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी पिछले काफी समय से चल रही कोशिशों को आज सफलता मिली है। सिख पंथ, पंजाब और पंजाबियत को मजबूत करने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H