पटियाला. कल पंजाब में पंचायत चुनाव हुए, जिसमें कई स्थानों में हिंसा, बवाल की घटना सामने आई। अब इसके बाद कई पंचायतों में फिर से चुनाव किए जाने की बात सामने आई है। इलेक्शन कमीशन ने 4 जिलों की 8 पंचायतों में चुनाव दोबारा करवाने का फैसला किया है।
जारी आदेश के मुताबिक चुनाव दोबारा होंगे यह घोषणा की गई है लेकिन कब होंगे इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। इलेक्शन कमीशन ने जिलों के डिप्टी कमीश्नर ने रिपोर्ट मांगी।
इन जिलों की पंचायतों में चुनाव दोबारा
बता दें कि मानसा, फिरोजपुर, मोगा और पटियाला जिले की 8 पंचायतों में दोबारा चुनाव होने है। जिला मानसा की पंचायत मानसा खुर्द में सरपंच और 5 पंच के पदों का चुनाव दोबारा होगा। वहीं फिरोजपुर की गांव लोहके खुर्द में पंचायत का चुनाव दोबारा होगा।
मोगा की पंचायत कोटला मेहर सिंह वाला के पोलिंग बूथ नंबर 118 और 119 में दोबारा वोटिंग करवाई जाएगी। जिला पटियाला के गांव खुड्डा ब्लॉक (संगरूर), गांव पंचायत खेती राजू ब्लॉक भुनेरहेरी और गांव पंचायत करीम नगर में दोबारा चुनाव करवाने का फैसला लिया गया।

- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

