Rahul Gandhi Angry On Delhi Minor Gang Rape: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाबालिग से चलती बस में गैंगरेप (Gang rape in a moving bus in Delhi) की वारदात को अंजाम दिया गया। ड्राइवर और कंडक्टर ने दिल्ली-NCR में 47KM तक बस चलाकर 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप किया। दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से हुए गैंगरेप केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आ गई है। दिल्ली में गैंरपेप को लेकर राहुल गांधी ने रेखा गुप्ता सरकार और यूपी की योगी सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर दोनों राज्य़ों की बीजेपी सरकार पर भड़कते हुए निशाना साधा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- दिल्ली NCR महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्लीपर बस में 47 किलोमीटर तक गैंगरेप हुआ – ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक। निर्भया के बाद इतने सालों में, इतनी घटनाओं के बाद भी ऐसी बसों की जाँच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा?

राहुल गांधी ने आगे लिखा- हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग रोड, बॉर्डर – सब पार कर गई, बिना एक भी चेकपोस्ट पर रोके गए। बस की सीटों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है कोई देख न सके। और अपराधियों में प्रशासन का कोई डर भी नहीं। निर्भया के बाद इतने सालों में, इतनी घटनाओं के बाद भी ऐसी बसों की जाँच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा?

और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसा होना बाक़ी?

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा- पर्दे सिर्फ़ उस बस में नहीं डाले गए थे – साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं एक सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं। और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसा होना बाक़ी है, तब जाकर केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी? क्या अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और आदित्यनाथ के अधीन UP पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी? कोई गुंजाइश ही नहीं – इस अपराध पर भी एक पर्दा डाल दिया जाएगा।

आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

बता दें कि ये घटना 4 अगस्त की है। हालांकि इसका खुलासा 31 अगस्त को हुआ। वारदात रात बस की 47 किमी की यात्रा के दौरान की है। बस ग्रेटर नोएडा के परी चौक से पुरानी दिल्ली के कश्मीरी गेट पर जा रही थी। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m