कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रेलवे में वीआईपी (VIP) कोटे की टिकटों में फर्जीवाड़ा मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। आरोपी निलंबित कर्मचारी पांच साल से एक ही शाखा में पदस्थ रहा है।
विभागीय कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल
बता दें कि VIP टिकट कोटे में फर्जीवाड़े के आरोप में रेलवे प्रबंधन ने अमित कुमार आंनद को निलंबित किया गया है। रेलवे नियमों के अनुसार किसी भी कर्मचारियों का तीन वर्ष में तबादला होना था। लंबे समय से एक ही विभाग में पदस्थापना को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है। मामले में विभाग के कई लोगों की मिलीभगत भी हो सकता है।
वीआईपी टिकट कोटे में फर्जीवाड़े को लेकर जांच का दायरा बढ़ा है। सीसीएम कार्यालय में पदस्थ दो कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। पूछताछ में और कई खुलासे होने की संभावना है।
सावधान! क्या आप भी खा रहे हैं ऐसी कुल्फी? इंदौर में बिना लाइसेंस चल रही यूनिट बंद, फर्श पर बन रही


