रायपुर। राजधानी के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी में एक आरक्षक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आरक्षक की पहचान कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है। वह पुलिस लाइन रायपुर में पदस्थ था और डीसीपी का गनमैन था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, आरक्षक कुलदीप मिश्रा द्वारा जहर सेवन किए जाने की जानकारी शुक्रवार रात मिली थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आरक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों, साथ काम करने वाले कर्मचारियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m