Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना जिले के एक सरकारी अस्पताल में महिला की डिलीवरी के दौरान डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है. कुचामन सिटी के जिला अस्पताल में महिला का सिजेरियन ऑपरेशन करते समय डॉक्टर ने गलती से महिला के पेट में एक कपड़े का टुकड़ा छोड़ दिया, जिससे उसे तीन महीने तक गंभीर दर्द और तकलीफ का सामना करना पड़ा.

महिला के परिजन इस दर्द को सामान्य समझते रहे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे जोधपुर के एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद पेट में कपड़ा होने का पता चला. इस कपड़े की वजह से महिला की आंतों को नुकसान हुआ है और उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.
इस घटना के बाद महिला के पति ने अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. चिकित्सा विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. साथ ही, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और मानवाधिकार आयोग में भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो.
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
