Rajasthan News: फिल्म मैंने प्यार किया से मशहूर हुईं अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों जयपुर में हैं और इस गुलाबी नगरी की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील साझा की, जिसमें उन्होंने राजस्थान और इसके पर्यटन के प्रति अपना विशेष लगाव जताया.

भाग्यश्री ने अपनी रील में जयपुर को “सबसे सुंदर शहर” बताते हुए इसकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर सेंट जॉर्ज सर्कल तक की सजावट जयपुर को हर रोज नई नवेली दुल्हन की तरह पेश करती है. साथ ही यहां के होटलों की मेहमाननवाजी और हाई-क्लास सुविधाओं की भी सराहना की. उन्होंने राजस्थान को अपनी यात्राओं का एक खास हिस्सा बताते हुए अपने फैंस से यहां घूमने की अपील की.
ब्रांड एंबेसडर बनने की इच्छा जताई
रील में भाग्यश्री ने कहा कि वह राजस्थान के पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर बनना चाहती हैं. उन्होंने इस राज्य से अपने गहरे जुड़ाव का जिक्र करते हुए बताया कि राजस्थान उनका ससुराल भी है, इसलिए यह जगह उनके दिल के बहुत करीब है.
राजस्थान का पर्यटन अविश्वसनीय
भाग्यश्री का कहना है कि राजस्थान का पर्यटन दुनिया भर में अनोखा है. उन्होंने कहा कि जहां विदेशी पर्यटक राजस्थान के आकर्षण का आनंद लेते हैं, वहीं हम भारतीय अपने देश को पूरी तरह से देखने से चूक जाते हैं.
पढ़ें ये खबरें
- UP WEATHER TODAY : प्रदेश में आज भी बरसेंगे बादल, कई जनपदों में अलर्ट जारी, आंधी और ओलावृष्टि की भी संभावना
- MP Morning News: जबलपुर जाएंगे CM डॉ मोहन, भिंड-मुरैना दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, दिवाली से पहले UCC लागू करने की तैयारी, अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम, TET के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन आज, कल से गेहूं खरीदी, कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी कांग्रेस
- National Morning News Brief: जम्मू-कश्मीर में 5 लश्कर आतंकी गिरफ्तार; पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा; राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने; SC में सरकार ने कहा- सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री का फैसला गलत; RSS मुख्यालय के पास विस्फोटकों का जखीरा मिला
- 08 April History : आज ही के दिन हुई थी मंगल पांडेय को फांसी, भगत सिंह ने असेंबली में बम फेंका, अल्लू अर्जुन का जन्म… जानिए महत्त्वपूर्ण घटनाएं
- 08 April 2026 Panchang : बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …

