Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में एक गंभीर घटना में कुछ बदमाशों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्मल मथोड़िया के बेटे, प्रतीक मथोड़िया, को चौराहे पर बेरहमी से पीटा।

चौंकाने वाली बात यह है कि पिटाई के दौरान पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय वे घटना का वीडियो बनाते रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकर सर्किल पर करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने प्रतीक मथोड़िया और उनके साथी पर हमला किया और उनकी बाइक भी तोड़ दी। विवाद की शुरुआत बाइक की मामूली टक्कर से हुई, लेकिन बदमाशों ने इसे बहाना बनाकर खुलेआम तांडव मचाया।
यह पहला मौका नहीं है जब इन बदमाशों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया हो। कुछ दिन पहले भी इन्होंने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था, परंतु पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं होने के कारण इनके हौसले और बढ़ गए। लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता के कारण शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने इस मामले में मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को तलब किया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: खाकी की कॉलर पर हाथ डालने वाले की निकाली हेकड़ी, गांव में निकाला जुलूस
- Diwali से पहले हवाई किराये में लगी आग : रांची आने वाली फ्लाइट का टिकट 25,665 तक पहुंचा, घर लौटना हुआ महंगा
- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानें वोटिंग का आंकड़ा, इस दिन आएंगे नतीजे
- 1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका, जानें जानें क्या है सरकार का SIM Binding नियम
- भारत में दमदार एंट्री: 343 किमी की रेंज वाली अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
