Rajasthan News: बाड़मेर के झिंझिनियाली थाना क्षेत्र के बईया गांव में निजी कंपनी को सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार द्वारा आवंटित जमीन का विरोध तीव्र होता जा रहा है। शनिवार को शिव से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस फैसले के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया।
भाटी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह संघर्ष केवल जमीन का नहीं, बल्कि पहचान, धरोहर और प्रकृति की रक्षा का है। उन्होंने स्पष्ट किया, हम बईया के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं होने देंगे। यह ओरण और गोचर की भूमि है, जो हमारी संस्कृति और अस्तित्व का प्रतीक है। इसे निजी कंपनियों को सौंपना असहनीय है।

भाटी ने ग्रामीणों से कहा, मैं विकास का विरोधी नहीं हूं, परंतु हमारी ओरण और गोचर भूमि पर जबरदस्ती सोलर प्लांट लगाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह भूमि हमारे पूर्वजों की देन है, जिसे बचाने के लिए हम जेल जाने को भी तैयार हैं। उन्होंने ग्रामीणों को संगठित होकर गांव-गांव में जनजागरण अभियान चलाने का आग्रह किया।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि इस क्षेत्र की ओरण भूमि को तुरंत निजी कंपनी से मुक्त किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि ओरण और गोचर भूमि को राजस्व में दर्ज कर सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी जमीनों का दुरुपयोग रोका जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन जारी रहेगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
