Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। कांग्रेस के पूर्व मनोनीत पार्षद मनवर खान कायमखानी ने गुलाबबाड़ी रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई और मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

सूचना मिलते ही अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे।
सुसाइड नोट में लिखा- ‘मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं’
पुलिस को मनवर खान की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उन्होंने लिखा, मैं अपनी अस्वस्थता से परेशान हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं।
नोट से संकेत मिलता है कि वह लंबे समय से शारीरिक या मानसिक परेशानी झेल रहे थे। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है।
गुरुवार को पोस्टमार्टम, परिवार में शोक की लहर
मनवर खान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। गुरुवार सुबह मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। उनके इस कदम से परिवार, परिचितों और कायमखानी समाज में गहरा शोक है।
पुलिस कर रही है विस्तृत जांच
फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में मनवर खान ने इतना बड़ा कदम उठाया।
अजमेर में उनके समर्थक और सहयोगी इस घटना को अब भी अविश्वसनीय मान रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद


