Rajasthan News: डूंगरपुर जिले में रामसागड़ा थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने राजस्थान-गुजरात बॉर्डर के पास बीएपी जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत के रेस्टोरेंट बार पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान बार संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया और लाइसेंसधारी अनुतोष रोत के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र गिरी ने बताया कि चौरासी विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर जिले में आचार संहिता लागू है और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। रामसागड़ा थाना क्षेत्र के वीरपुर में स्थित इस रेस्टोरेंट बार में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
ड्राई डे पर भी परोसी गई शराब
छापेमारी के दौरान सेल्समैन चंदन गोमाराम मीणा, जो हाल में वीरपुर में कार्यरत था, को मौके पर पाया गया। जांच में रेस्टोरेंट बार में ड्राई डे पर अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी और स्टॉक रजिस्टर में बिक्री की एंट्री नहीं थी। इन अनियमितताओं के चलते सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि रेस्टोरेंट लाइसेंसधारी बीएपी जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत के खिलाफ नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- इंदौर हाईकोर्ट में धनतेरस पर छुट्टी की मांग! बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, 6 नवंबर को अवकाश घोषित करने का अनुरोध
- Pirelli-BKT Deal : भारतीय सड़कों पर अब दौड़ेंगे मेड-इन-इंडिया इटैलियन टायर, 8 लाख यूनिट्स का लक्ष्य
- गरीब पर लगाया 25 हजार जुर्माना, मगर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ एक्शन नहीं, माइनिंग विभाग की कार्रवाई पर सवाल
- 1200 खाली सीटों के लिए ड्राइवर अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- हक के लिए खुद नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा?
- अब गाड़ियों में भी लगेगा ‘ब्लैक बॉक्स’ : एक्सीडेंट की हर परत खोलेगी नई EDR तकनीक, जानिए सरकार के नए सेफ्टी रूल्स

