Rajasthan News: भरतपुर में शुक्रवार को एक मॉक ड्रिल के दौरान फायर सिलेंडर फटने से 24 वर्षीय अग्निवीर सौरभ पाल की मौत हो गई। हादसा दोपहर 12 बजे के करीब सेवर थाना क्षेत्र के गोलपुरा आर्मी फील्ड में हुआ, जहां अग्निवीर सौरभ आग बुझाने की प्रैक्टिस कर रहे थे।

सेवर थाने के एएसआई विजय कुमार के अनुसार मॉक ड्रिल के दौरान सौरभ ने गलती से फायर सिलेंडर को जमीन पर उल्टा पटका, जिससे सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और उसके टुकड़े सीधे सौरभ के सीने में जा लगे। घटना के तुरंत बाद सौरभ को गंभीर हालत में भरतपुर के जिंदल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रात 8 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
सौरभ पाल का चयन पिछले साल 26 अगस्त 2023 को अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में हुआ था। वे उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के भखरा गांव से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता राकेश पाल खेती करते हैं, जबकि उनकी मां का निधन 8 साल पहले हो चुका था। सौरभ ने तीन बहनों और दो भाइयों के साथ अपना बचपन गुजारा। उनके चयन के बाद परिवार और गांव में खुशी का माहौल था, जो अब शोक में बदल गया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘कांग्रेस ने देश को कटघरे में खड़ा किया…’ हाथ में तिरंगा थामे सड़कों पर उतरे सीएम योगी, मंच से दिया बड़ा बयान
- Suicide Case: सुसाइड नोट में आरोप लगाने भर से कोई अपराधी नहीं हो जाता, HC की अहम टिप्पणी
- जदयू की एमएलसी चुनाव में हार पर समीक्षा बैठक, उमेश कुशवाहा बोले, बीजेपी के साथ हमारा रिश्ता फेविकोल जैसा मजबूत
- भारतीय ऑटो बाजार में बड़ा बदलाव : 12 से 20 लाख के बजट वाली कारों की धूम, SUV और CNG-EV ने पकड़ी रफ्तार
- हरियाणा में जहरीली हुई हवा! देश के 12 सबसे प्रदूषित शहरों में 7 हरियाणा के, पंचगांव का AQI 391 पार
