Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को नगर निगम हेरिटेज में तैनात स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. एसीबी ने यह कार्रवाई नगर निगम के वार्ड 93 में की, जहां देव कुमार सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के बदले रिश्वत ले रहा था. आरोप है कि वह सफाईकर्मी के पिता की उपस्थिति माफी और कार्य में राहत के लिए प्रति माह 3,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था.

एक सफाईकर्मी के बेटे ने एसीबी में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि देव कुमार उसे रिश्वत देने के लिए मजबूर कर रहा है. डीआईजी राहुल कोटोकी के सुपरविजन में एसीबी की जयपुर इकाई ने एएसपी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिकायत की जांच की और सत्यापन के बाद देव कुमार को 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.
एसीबी के महानिदेशक, डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि जयपुर एसीबी की टीम ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर एसीबी मुख्यालय पहुंचाया, जबकि एक अन्य टीम ने उसके ठिकानों पर भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है, और आरोपी के खिलाफ आगे की जांच जारी है.
पढ़ें ये खबरें भी
- अहमदाबाद के निरमा यूनिवर्सिटी में ‘पनवेल विवाद’ के बाद छात्र और प्रोफेसर ने मांगी माफी, उच्च स्तरीय जांच के आदेश
- गर्लफ्रेंड से मिलने ग्वालियर से छत्तीसगढ़ पहुंचा युवक, CCTV ने खोला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई दंग, पीछा कर दबोचा
- Maruti Fronx Facelift : मारुति सुजुकी ला रही है अपनी लोकप्रिय SUV का नया अवतार, ADAS और नए सेफ्टी फीचर्स से होगी लैस
- हरियाणा से लापता 12वीं की छात्रा महाराष्ट्र से बरामद, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर पुणे ले गया युवक
- बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसंपर्क बढ़ाने का संदेश

