Rajasthan News: अमृतसर. जयपुर में एक परिचित युवती से कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मिलाकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया. नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया. बस्सी थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

युवती के पिता ने 12 सितम्बर को पुत्री की गुमशुदी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. जहां पुलिस ने 14 सितंबर को युवती को जयपुर से दस्तायाब कर परिजनों को सौंप दिया था. वहीं शनिवार की शाम को युवती ने अपने पापा के साथ थाने पहुंचकर दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.
पुलिस ने बताया बस्सी की रहने वाली 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी. आरोप है कि 6 सितम्बर को सुबह आरोपी परिचित ने मिलने के बहाने उसे बस्सी पुलिया के पास बुलाया. मिलने जाने पर धोखे से उसे अपने साथ ले गया.
दो दिन बाद एक पीजी में रखा तथा वहां पर भी दोनों ने बलात्कार किया. पुलिस ने धारा तीन एवं बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ को सौंप दी गई है.
पढ़ें ये खबरें भी
- रामनवमी के दिन बिहार में बड़ा हादसा: गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के 5 लोग नदी में डूबे, पसरा मातम
- Ram Navami 2026 : घर में श्रीराम पूजन के ये हैं नियम, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त …
- बस दुर्घटना पर कांग्रेस ने परिवहन मंत्री से मांगा इस्तीफाः कुणाल चौधरी बोले- यह हादसा नहीं हत्या, इकबाल वाले बयान पर कहा- कानूनगो का मानसिक संतुलन खराब
- ग्वालियर में मानवता हुई शर्मसार: लाशों और घायलों के बीच मदद करने की जगह Video और सेल्फी बनाते रहे लोग, सड़क हादसे में 5 की हुई मौत
- 3 साल की हुई तेजस्वी की बेटी कात्यायनी, राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों ने पोस्टर लगाकर दी जन्मदिन की बधाई

