Rajasthan News: हनुमानगढ़ जिले में एक रहस्यमयी वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिससे अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। संपत नगर गांव में सगे भाई-बहन की मृत्यु हो गई, जबकि सुरेशिया इलाके में एक अन्य बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसी बीच, एक छोटी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिन बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया, उनके फेफड़े संक्रमित पाए गए और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर खतरनाक रूप से कम था, जिससे डॉक्टर भी हैरान रह गए। अचानक बच्चों की OPD में भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जहां बड़ी संख्या में बच्चे खांसी, बुखार, जुकाम जैसी परेशानियों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सैंपल जांच के लिए भेजे गए
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख नवनीत शर्मा ने चिंता जताई और प्रभावित क्षेत्रों से 17 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए जयपुर के SMS अस्पताल भेजे गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि बुखार, खांसी, ठंड, शरीर में जकड़न या ऑक्सीजन की कमी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना 01552-261190 या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर देने का अनुरोध किया गया है।
इन्फ्लूएंजा बी या कुछ और?
बीते सात दिनों में तीन मौतें दर्ज की गई हैं। जिले के अस्पतालों में बच्चों की OPD में भारी बढ़ोतरी हुई है, जहां जंक्शन के सरकारी अस्पताल में 150-200 मरीज और जिला अस्पताल में 300-350 मरीज रोजाना इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इन्फ्लूएंजा बी वायरस संक्रमण की आशंका जताई जा रही है, लेकिन यह भी संभावना है कि कोई अन्य घातक वायरस इसका कारण हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- खड़गे के PM पर विवादित बयान से बवाल: मुख्यमंत्री साय ने की कड़ी निंदा, बोले- देश से सार्वजनिक माफी मांगें मल्लिकार्जुन खड़गे
- बालाघाट में दंपति की मौत: पत्नी को बचाने के लिए कुएं में उतरा पति, दोनों की गई जान
- नहर में उतरकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन खत्म: मंत्री तुलसी सिलावट बोले- मैं जो बोलता हूं वो करता हूं, 154.33 करोड़ की सिंचाई परियोजना में देरी से थे नाराज
- दशहरा मेले में अचानक उतरा अमित शाह का हेलीकॉप्टर! ग्रामीणों की अनोखी झांकी ने खींचा लोगों का ध्यान, देखें VIDEO…
- Chef Damu Death: मशहूर पद्मश्री शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, 24 घंटे लगातार कुकिंग कर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
