Rajasthan News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का 74वां जन्मदिन है, और इस खास मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने राजस्थान की जनता के लिए कई बड़ी सौगातों का ऐलान किया। हर साल की तरह इस बार भी बीजेपी ने 17 सितंबर से ‘सेवा पखवाड़ा’ या ‘सेवा पर्व’ शुरू करने का फैसला किया है, जिसे देशभर में मनाया जाएगा।

सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रमदान कर सफाई अभियान की शुरुआत की और सफाई उपकरणों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “राजस्थान की जनता को आज कई नई सौगातें मिलने वाली हैं, जो राज्य के विकास और स्वच्छता की दिशा में अहम कदम होंगी।”
स्वच्छता अभियान का असर
भजनलाल ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि इसका असर देशभर में देखा जा सकता है। उन्होंने इंदौर का उदाहरण देते हुए कहा, “इंदौर में साफ-सफाई का ऐसा जज़्बा है कि शहर लगातार स्वच्छता में नंबर एक पर आ रहा है। वहां के लोगों के मन में सफाई की आदत रच-बस गई है। यही भावना राजस्थान में भी विकसित होनी चाहिए।”
‘जयपुर को बनाएं स्वच्छ और स्वस्थ’
मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य के हर व्यक्ति को स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। चाहे दुकानदार हो या आम नागरिक, सभी को कचरा अलग-अलग करने और सफाई की आदत डालनी चाहिए। मैं चाहता हूं कि जयपुर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करें।”
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 7 करोड़ पौधे
मुख्यमंत्री ने अपने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का भी जिक्र किया, जिसके तहत 7 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश की वजह से 50% पौधे जीवित हैं, जो एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा, अगर हमारे अंदर संकल्प हो तो ऊपर वाला भी साथ देता है। हम सब मिलकर राजस्थान को विकसित और हरा-भरा बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- चंडीगढ़ में खूनी बदला: पिटाई का वीडियो वायरल करने पर 17 वर्षीय छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, इकलौता बेटा था ‘नैतिक’
- दिल्ली में जनगणना के दूसरे चरण का संभावित शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे
- Bihar MLC Elections: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 8 सीटों पर मतदान जारी
- जयपुर के रायसर में कार खाई में गिरी, आगरा के 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल
- झांकी दिखाने के बहाने किशोर को जंगल ले जाकर जानलेवा हमलाः गला और माथे पर 9 बार चाकू से वार, बलि देने का आरोप
