Rajasthan News: हनुमानगढ़ के भादरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां महज 1 रुपये के किराए को लेकर हुए विवाद ने इतना खूनी मोड़ ले लिया कि एक मासूम छात्र की जान पर बन आई। रोडवेज बस में शुरू हुई मामूली कहासुनी के बाद भीड़ ने छात्र को घेरकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। छात्र अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

पूरी कहानी 8 मई की है। एक नाबालिग छात्र शादी से लौटकर अपने गांव मलसीसर जा रहा था। उसने रोडवेज बस के कंडक्टर को 10 रुपये दिए। कंडक्टर ने कहा कि किराया 11 रुपये है और 1 रुपया और मांगा। बस, इसी बात पर बहस शुरू हो गई। कंडक्टर का एक साथी भगवानाराम भी बस में बैठा था। वह भी बीच में कूद पड़ा और बहस बढ़ती गई।
जब छात्र ने अपने स्टैंड पर उतरने की कोशिश की, तो उसे उतरने नहीं दिया गया। उसे जबरदस्ती बस के अंदर ही रोके रखा। कुछ दूर बाद उसे धक्का देकर नीचे उतारा गया। वहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। भीड़ ने छात्र को घेर लिया। इसके बाद लात-घूंसों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। छात्र चिल्लाता रहा, लेकिन हमलावर नहीं रुके। वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। छात्र को तुरंत भादरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। फिलहाल छात्र की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- मंगल का मेष में गोचर शुरू : इन राशियों को होगा लाभ, कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत …
- हिसार में 5 दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, योग साधना से स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन का संदेश
- हिसार: पूर्व मंत्री सम्पत सिंह का सरकार पर हमला, कहा- ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ में कूड़े के ढेर पर प्रदेश, सफाई कर्मी बेहाल
- पैक्स गोदाम से धान की चोरी! प्रशासन ने सील किया गोदाम, तो DCO ने एक्शन पर उठाया सवाल
- मंत्री, सांसद और विधायक भी करें अपने काफिले में कटौती, तभी दिखेगा जमीनी स्तर पर असर, PM मोदी की अपील पर कथावाचक युवराज पांडे ने दी प्रतिक्रिया
