Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा नीमकाथाना क्षेत्र के कुल्हाड़ा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे गणेश्वर की ओर से नीमकाथाना आ रही बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और एक युवक शामिल थे। कुल्हाड़ा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे।
हादसे में भगवती देवी कुमावत निवासी अजमेरी और सुरेंद्र कुमावत निवासी गणेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल नीमकाथाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरेंद्र कुमावत किसी काम से सुबह नीमकाथाना जा रहा था। रास्ते में दो महिलाओं ने उससे लिफ्ट मांगी, जिसके बाद उसने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। कुछ ही दूरी तय करने के बाद यह हादसा हो गया।
पुलिस ने शवों और क्षतिग्रस्त बाइक को हटाकर यातायात सामान्य कराया। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाली एसयूवी और उसके चालक की तलाश कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- नशे के खिलाफ नायब सैनी की युवाओं से अपील- सपनों को चुनो, नशे को नहीं
- पहले ही दिन काम पर गया था नीरज… फिर आई खौफनाक खबर! हाईटेंशन की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क पर बैठीं विधायक
- नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल पर POCSO एक्ट दर्ज, छात्रा से छेड़छाड़ के बाद स्कूल के बाहर मचा बवाल!
- पंजाब विधानसभा चुनाव: भाजपा ने संगठन को किया मजबूत, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
- आजादी का मंच बना सियासी अखाड़ा: झंडावंदन के बाद भाजपा नेता ने बंटवारे पर निकाली भड़ास, कांग्रेस नेता के विरोध के बाद मचा घमासान

