Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस के भीतर हड़कंप मचा हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी ने पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज कर दिए हैं। इसी बीच, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी और बायतू विधायक हरीश चौधरी ने पहली बार खुलकर नाराजगी जताई और मेवाराम जैन पर तीखा हमला बोला।

बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित हरलाल जाट छात्रावास में आयोजित लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह और अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी सुशीला खोथ के सम्मान कार्यक्रम में संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा किसी भी चरित्रहीन ताकत से कभी समझौता नहीं करूंगा, चाहे इसके लिए मुझे घर ही क्यों न बैठना पड़े। जीवनभर चुनाव लड़े हैं, संघर्ष किया है, लेकिन कभी पीछे नहीं हटा।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर जो सवाल उठ रहे हैं, वे मूल मुद्दों से भटकाने की कोशिश हैं। चौधरी ने साफ कहा कि वे इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं, लेकिन पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने साफ कहा कि समझौता नहीं होगा, मुकाबला ही होगा।
हरीश चौधरी ने आगे कहा कि यह लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक, नैतिक और वैचारिक स्तर पर भी लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांत और संगठन की गरिमा सर्वोपरि है और वह किसी भी परिस्थिति में उसे कमजोर नहीं होने देंगे।
गौरतलब है कि हरीश चौधरी लंबे समय से बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की पार्टी में वापसी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कई बार बिना नाम लिए जैन पर निशाना साधा है और अब पहली बार खुले मंच से अपनी नाराजगी जताई है।
पढ़ें ये खबरें
- पुणे के अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
- Today’s Top News: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, 5 पटवारी निलंबित, पोते ने की दादी की बेहरमी से हत्या, रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- मौत की पुलियाः बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी क्रेन, दबकर चालक और खलासी की थमी सांसें
- सिर्फ 2 दिन जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, 9 नवंबर से फिर लगेगा पूरी तरह प्रतिबंध; जानें टाइमिंग और नियम
- Bihar Top News Today: बिहार में आज 4 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
