Jharkhand Protest: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता (JPSC-JSSC Exam Irregularities) के खिलाफ पिछले 21 दिनों से रांची में चल रहे छात्र आंदोलन (Ranchi Student Protest) को अब और तेज करने की तैयारी है। 21 दिन बाद भी झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों की सभी मांगें नहीं मानी है। इसके विरोध में छात्र आज सीएम हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतला दहन करेंगे। 16 अगस्त को पूरे झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जाएगा। जबकि छात्रों ने JSSC-CGL रद्द करने और CBI जांच की मांग करते हुए 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया है। वहीं पहली बार छात्रों ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई है।

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि सरकार में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, तो उन्हें राज्य सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ खड़े रहने की बात कहकर उन्हें भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए।

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और मामले की CBI जांच की मांग को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रविवार को राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है। जबकि 20 अगस्त को राज्यभर के युवा मुख्यमंत्री आवास के समक्ष बैठेंगे और जवाबदेही तय करने की मांग करेंगे। JPSC-JSSC सुधार मंच ने कहा है कि 20 अगस्त को नौकरी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

गांधी नहीं, भगत सिंह के रास्ते पर

सरकार की बेरुखी को देखते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्र रवींद्र पासवान ने कहा कि अब आंदोलन गांधी के रास्ते पर नहीं, बल्कि भगत सिंह के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। वहीं, मंच के पीयूष कुमार ने सरकार पर छात्रों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उन्हें ‘कीड़ा-मकोड़ा’ समझ रही है। उन्होंने कहा कि अब छात्र ‘दिशोम गुरु’ के रास्ते पर चलकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

छात्रों ने आंदोलन के 22वें दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा में हजारों छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें दो ऐसे प्रदर्शनकारी भी शामिल थे जो व्हीलचेयर पर हैं और अनशन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। उनकी प्रमुख मांगों में जिन परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी मिली है, उन्हें रद्द करना और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराना शामिल है। छात्रों ने अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) या झारखंड से बाहर के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से कराने की मांग की है। JSSC-JPSC रिफॉर्म मंच ने संदिग्ध मानी जा रही JSSC-CGL और कुछ JPSC परीक्षाओं को रद्द करने की भी मांग की है।

देवेंद्र नाथ महतो का भूख हड़ताल जारी

सदर अस्पताल में 5 दिनों से भर्ती देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल 14वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने अस्पताल के अपने बेड को छोड़कर कॉरिडोर की जमीन पर लेटकर धरना जारी रखा। देवेंद्र नाथ महतो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तिरंगा फहराने और इसके बाद प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सदर अस्पताल से बाहर निकलने का प्रयास किया था। सुबह करीब 8 बजे देवेंद्र नाथ महतो सदर अस्पताल से निकलने लगे, लेकिन उन्हें बार-बार लगभग 10-10 मिनट के अंतराल में रोक दिया गया। काफी देर तक बाहर जाने नहीं दिया गया। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m