रतलाम। मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रतलाम में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई युवती को धर दबोचा है। उसके पास से डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का ड्रग्स बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म में इन्वेस्टमेंट के नाम पर कारोबारी से ठगी, शूटिंग के नाम पर ऐंठे 12.90 लाख, मुंबई के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप
दरअसल, सूचना मिली थी कि दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में एक नाइजीरियाई महिला मादक पदार्थ के साथ सफर कर रही है। DRI से इसकी जानकारी मिलते ही रतलाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी करते हुए धर दबोचने का प्लान बनाया गया। ट्रेन जैसे ही रतलाम जंक्शन पर रुकी, अफसरों ने उसकी पहचान कर उसे पकड़ा और तलाशी ली।
यह भी पढ़ें: मंत्री कृष्णा गौर के काफिले का पायलट वाहन हुआ खराब, धक्का लगाते नजर आए पुलिसकर्मी, Video वायरल
तलाशी के दौरान युवती की ट्रॉली बैग में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त कैविटी मिली। इस छिपे हुए हिस्से से भूरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में रखा सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर यह एम्फेटामाइन पाया गया। जांच के दौरान मौजूद ड्रग्स की कीमत 1 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई।
यह भी पढ़ें: सिंध नदी में अवैध खनन पर NGT सख्त: 3 सदस्यीय ज्वाइंट कमेटी गठित, माना- सरकारी तंत्र खनन माफिया को रोकने में नाकाम
कार्रवाई कल देर रात दिल्ली राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की बताई जा रही है। पुलिस टीम आरोपी युवती को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई है जहां उससे पूछताछ की जाएगी और यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि युवती इसे कहां से लायी थी और कहां खपाने के लिए ले जा रही थी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस संबंध में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


