रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुंदर सदन, राम मंदिर परिसर में भक्तिमय कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, संगीत, नृत्य और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में डिवास की सदस्याएं राधा, रुक्मणी और गोपियों के रूप में सुसज्जित होकर शामिल हुईं और उत्सव की सुंदरता बढ़ाई। कई सदस्य अपने लड्डू गोपाल को भी साथ लेकर आए, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा।

वहीं Rtn. Megha Agrawal ने श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप धारण किया, जिन्हें देखकर सभी दिवास मंत्रमुग्ध हो गईं।

सभी डिवास ने मिलकर मधुर कृष्ण भजनों का गायन किया और भक्ति में सराबोर होकर कृष्ण रास का आनंद लिया। मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

उत्सव का विशेष आकर्षण मटकी फोड़ रहा, जिसने पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग भर दी। यह भजन संध्या भक्ति, आनंद और आपसी प्रेम का सुंदर संगम रही, जहां हर मन कान्हा के रंग में रंगा और हर कदम कृष्ण की धुन पर थिरक उठा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



