आईपीएल 2026 के डबल हेडर मुकाबले में आज दिन का दूसरा और सीजन का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर SRH के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए और SRH के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा है।

वैभव के आईपीएल करियर का दूसरा शतक

राजस्थान की पारी के सबसे बड़े हीरो रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाए और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रनों की अहम अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं अंत के ओवरों में डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा पैट कमिंस, नीतीश रेड्डी और साकिब हुसैन को 1-1 सफलता मिली।

RR और SRH की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा

इंपैक्ट प्लेयर:

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इंपैक्ट प्लेयर:

स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ट्रैविस हेड

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H