सुशीला देवी, गुरुग्राम। निवेश के नाम पर 1 करोड़ 9 लाख रुपये की बड़ी ठगी के मामले में गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर अपराध थाना दक्षिण की टीम ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने ठगों को अपना बैंक खाता दिया था। आरोपी की पहचान पराग जोशी के रूप में हुई है, जो जयपुर के कलवार रोड का रहने वाला है।
READ MORE: जून में शराब से यूपी के खजाने में आए 5,173 करोड़ रुपये, अवैध कारोबारियों पर चला सरकार का डंडा
मुनाफे का झांसा देकर एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी
पुलिस के अनुसार, पिछले साल 8 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि स्टॉक मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर उससे करीब 1.09 करोड़ रुपये ठग लिए गए। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पैसों के लेन-देन की कड़ियों को जोड़ा और 1 जुलाई 2026 को आरोपी पराग जोशी को धर दबोचा।
सवा लाख रुपये के लालच में दिया था कंपनी का खाता
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने एक प्राइवेट कंपनी के नाम पर बैंक खाता खुलवाया था। इसी खाते में ठगी की रकम में से करीब 12 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी ने इस बैंक खाते को ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे सदस्य को महज 1.20 लाख रुपये के लालच में बेच दिया था।
दो दिन के रिमांड पर आरोपी, गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश तेज
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। अब उससे इस पूरे गिरोह के बाकी सदस्यों, अन्य बैंक खातों और ठगी के पूरे नेटवर्क के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही इस गिरोह के दूसरे अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

