संदीप शर्मा, विदिशा। एसबीआई बैंक में नकली सोना रखकर अलग-अलग लोगों के नाम पर लाखों रुपए बैंक से निकलने का मामला सामने आया है। टीला खेड़ी के कई लोग जिले के एसपी रोहित केसवानी के पास शिकायत करने पहुंचे। लोगों का कहना है कि उन्हें झांसे में लेकर पैसे का लालच देकर उनसे नकली सोना बैंक में रखवाया गया और लाखों रुपए बैंक से दे दिए गए। अब बैंक मैनेजर बार-बार सोना उठाने का दबाव बना रहा है। फरियादियों से कहा जा रहा है कि अगर वे सोना नहीं उठाएंगे तो बैंक उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
फरियादी गोलू साहू का कहना
इस संबंध में फरियादी गोलू साहू का कहना है कि मैंने कुछ समय पहले अभिराज शर्मा, भानु शर्मा के घर काम किया था उन्होंने मुझे गोल्ड बैंक में रखने का आग्रह किया। उनकी बात मानकर मैंने गोल्ड बैंक में अपने खाते पर रख दिया और 9 लाख के आसपास की जो राशि मिली वह अभिराज शर्मा को दे दी। लेकिन बाद में पता चला कि वह सोना नकली है क्योंकि बैंक का मैनेजर बार-बार सोना उठाने का दबाव बना रहा है इसी के चलते मैं आज SP से शिकायत की है।
इस संबंध में फरियादी के साथ ही विक्रम अहिरवार का कहना है कि हमारे आसपास के रहने वाले कुछ लोगों के नाम पर अभिराज शर्मा और उनके साथियों ने बैंक में नकली सोना रख दिया है। काफी मात्रा में पैसा निकाल लिया है अब बैंक द्वारा हमारे साथियों पर दबाव बनाया जा रहा है।
वहीं एसपी रोहित केसवानी का कहना है कि उनके पास कुछ लोगों की शिकायत है आई है। बैंक से उन्हें बार-बार नोटिस दिया जा रहा है कि उनके द्वारा नकली सोना रखकर बैंक से पैसा निकाल लिया गया है। इस संबंध में हम बैंक में जाकर पूर्ण रूप से जांच करेंगे और तथ्यों के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।

