अजयारविंद नामदेव, शहडोल। कहते हैं आस्था इंसान को मुश्किल वक्त में हौसला देती है। शहडोल के के-स्क्वायर मॉल में हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे उमरिया जिले के पाली निवासी एक परिवार के साथ कुछ ऐसा ही वाकया हुआ। फिल्म देखने पहुंचे माता-पिता और उनका बच्चा लिफ्ट में सवार हुए, लेकिन बच्चे की एक छोटी-सी शरारत ने परिवार को करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसा दिया। मुश्किल घड़ी में परिवार ने भगवान हनुमान और नीम करौली बाबा का स्मरण किया और कुछ ही देर में मॉल स्टाफ मौके पर पहुंच गया।
दरअसल, पाली से दंपत्ति अपने बच्चे के साथ शहडोल के के-स्क्वायर मॉल में हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे थे। लिफ्ट में जाते समय बच्चे की नजर उसके बटन पर पड़ी। मोबाइल और गेम खेलने की आदत के चलते बच्चे ने लिफ्ट के बटनों को गेम की की-बोर्ड समझ लिया और उत्सुकता में कई बटन बार-बार दबा दिए। इसके बाद लिफ्ट रुक गई और परिवार उसके अंदर फंस गया, अचानक लिफ्ट रुकने से माता-पिता के साथ बच्चा भी घबरा गया। बताया गया कि इस दौरान परिवार ने भगवान हनुमान जी और नीम करौली बाबा का स्मरण करते हुए मदद की उम्मीद की।
READ MORE: उज्जैन में दर्दनाक हादसा: एक्टिवा सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
मामले की जानकारी मिलते ही के-स्क्वायर मॉल का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिवार को सुरक्षित लिफ्ट से बाहर निकाल लिया। राहत मिलने के बाद परिवार ने बच्चे की गलती स्वीकार की और मॉल प्रबंधन से फोन पर बात कर घटना को लेकर अपनी बात भी रखी।
दिलचस्प बात यह है कि परिवार जिस फिल्म को देखने पहुंचा था, उसमें भी नीम करौली बाबा से जुड़ा एक प्रसंग दिखाया गया है। इसी वजह से लिफ्ट में फंसने के दौरान बाबा का स्मरण परिवार के लिए भावनात्मक सहारा बना, परिवार ने सुरक्षित बाहर निकलने के बाद भगवान बजरंगबली और नीम करौली बाबा के प्रति आभार जताया।
हालांकि घटना का तत्काल कारण बच्चे द्वारा लिफ्ट के बटनों को बार-बार दबाना बताया गया, लेकिन परिवार ने इसे अपनी आस्था से जोड़कर देखा. यह घटना अभिभावकों के लिए भी एक जरूरी सबक है। बच्चों के साथ लिफ्ट में सफर करते समय उनकी हरकतों पर नजर रखें। लिफ्ट के बटन खिलौने या गेम की की-बोर्ड नहीं हैं। बच्चे की कुछ सेकंड की शरारत पूरे परिवार के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
READ MORE: इछावर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
वही इस मामले में के स्क्वायर मॉल के संचालक बलमीत सिंह खनूजा का कहना है कि लिफ्ट में बच्चे ने अनावश्यक लिफ्ट की बटन को कई बार प्रेस किया ,जिससे कुछ समय के लिए लिफ्ट रुक गई ,सूचना मिलते ही स्टाफ वहां पहुंच कर उन्हें तत्काल बाहर निकला ,वही लिफ्ट में फंसे दंपति ने अपने बच्चे की गलती के कारण लिफ्ट रुकने की बात पर माफी भी मांगा,इसमें भी भगवान की आस्था है, मुसीबत के समय मूवी देखने आए दंपत्ति जो लिफ्ट में फंस गए थे, उन्होंने नीम करौरी बाबा की मन ही स्मरण किया,बाबा ने उनकी मदद की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

