भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने हाल ही में दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की उड़ान को क्रैश करने की कोशिश से जुड़ी गंभीर घटना को ‘फर्जी’ बताया है. उनका कहना है कि अब तक सामने आई जानकारी किसी गंभीर घटना की बजाय फिल्मी कहानी जैसी लगती है. उनका मानना है कि इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है, जिससे सच्चाई को छुपाने की कोशिश की जा रही है.
फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट ने बुधवार, 29 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को कथित तौर पर क्रैश करने की कोशिश की थी.
पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना पर सवाल उठाए हैं. भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर रह चुके बासित ने इस पूरे मामले को ‘फर्जी’ बताया है. इस पर उन्होंने कहा कि ये किसी फिल्मी कहानी जैसा है। ये पूरा कहानी किसी कॉमेडी फिल्म के लिए एकदम सही है.
एक टीवी कार्यक्रम में जब अब्दुल बासित से फ्लाईदुबई की घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला किसी कॉमेडी फिल्म की कहानी जैसा लगता है. ये पूरा कहानी किसी कॉमेडी फिल्म के लिए एकदम सही है। इसे इजरायसल और भारत की मीडिया के अलावा दुनिया के बाकी मीडिया के बड़े हिस्से में भी जैसे बिना कोई सवाल उठाए पेश किया जा रहा है, वो अजीब है.
आपको बताते चले कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच गंभीर घटना हुई. बाद में सामने आई जानकारी के मुताबिक, सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया और विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश की.
बताया गया है कि फ्लाइट जब जॉर्डन के एयरस्पेस में थी तो ओमानी सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया और कथित तौर पर विमान को क्रैश करने का प्रयास किया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

