रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा 8 से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया।

narayana

प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश अग्रवाल, राजकुमार राठी, शिवरतन गुप्ता, संजय चौधरी, सुभाष साहू, राजीव अवस्थी, सुब्रत घोष और नवीन लोढ़ा उपस्थित रहे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H