मानसा. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बीबीसी द्वारा उनके बेटे पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने के लिए मानसा की अदालत का रुख किया है। बलकौर सिंह का कहना है कि इस डॉक्यूमेंट्री के लिए बीबीसी ने उनसे या परिवार से किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली है। उनका यह भी दावा है कि यह डॉक्यूमेंट्री सिद्धू मूसेवाला के हत्या मामले की चल रही जांच को प्रभावित कर सकती है।
बलकौर सिंह ने मानसा अदालत में याचिका दायर कर 11 जून को रिलीज होने वाली इस डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने रविवार को महाराष्ट्र पुलिस से भी अपील की थी कि मूसेवाला के जन्मदिन पर 11 जून को जूहू में इस डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को रोका जाए। यह डॉक्यूमेंट्री ईपी परिवार द्वारा सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज की जानी है।

तीन साल पहले हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी जीप पर उस समय हमला किया था, जब वह गाड़ी चला रहे थे। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ ने ली थी। इस घटना ने भारत और विश्व भर के पंजाबी समुदाय में आक्रोश पैदा किया था। जांच में कई गैंगस्टरों की संलिप्तता सामने आई थी, जिनमें से कुछ को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य अभी भी विदेशों में फरार हैं।
बलकौर सिंह की इस याचिका ने एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड को सुर्खियों में ला दिया है, और अब अदालत के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।
- विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर सुबह पहुंचेगा रायपुर, पैतृक ग्राम में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
- शिअद को बड़ा झटका: चौधरी श्याम लाल माजरिया ने थामा भाजपा का दामन, गुज्जर समुदाय के कई लोग भी पार्टी में शामिल
- मोबाइल पर बात करने से टोकना पड़ा महंगा, घर छोड़ कर भागीं ग्वालियर की 3 सगी बहनें, दिल्ली में मिली लोकेशन
- एमपी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का सम्मान समारोह: CM डॉ. मोहन ने मदर इंडिया फिल्म से समझाई न्यायपालिका की भूमिका
- आपस में जुड़ेंगे 4 एक्सप्रेसवे: UP बनेगा देश का पहला मेगा कॉरिडोर; जानें किन शहरों को मिलेगा बड़ा फायदा
