महाराष्ट्र से एक भीषण और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. नागपुर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. बर्थडे पार्टी में जा रहे तीन दोस्तों की तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई. हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर. हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है. तीन दोस्तों के लिए बर्थडे पार्टी की खुशी का मौका कुछ ही देर में मातम में बदल गया.
हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
कलमना थाना क्षेत्र के पावनगांव-भरतवाड़ा वाई-पॉइंट मार्ग पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उनका तीसरा दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. तीनों युवक अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार चला रहे युवक का भरतवाड़ा चौक के पास संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में भौमिक लारोकर और सागर मेलवाणी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मिहीर बेहार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल तारांगण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
अनियंत्रित कार पहले सड़क किनारे बने फुटपाथ से टकराई और उछलकर पास ही खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार कैसे अपना संतुलन खोते हुए एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी.
सूचना मिलते ही कलमना थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला. दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


