मुकेश मौर्या, धर्मजयगढ़। रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ कॉलोनी में मेढ़ारमार चौक के पास सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइकिल सवार सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में साइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं गुस्साए परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


