SRH vs DC IPL 2026: आईपीएल में आज सीजन के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद SRH ने टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए हैं। अब DC को मुकाबला जीतने के लिए 243 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

SRH के लिए बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 135 रन की नाबाद तूफानी शतकीय पारी खेली। यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक था। इसके अलावा अब टी-20 क्रिकेट में उनके 9 शतक हो गए हैं।

अभिषेक के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 50+ स्कोर नहीं बना सका। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 25 रन का योगदान दिया।

DC के लिए गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल को एकमात्र सफलता ट्रैविस हेड के विकेट के रूप में मिली, जबकि ईशान किशन को नितीश राणा ने रन आउट किया।

SRH और DC की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: आर स्मरण, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी

इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H