SRH vs DC IPL 2026: आईपीएल में आज सीजन के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला SRH के होम ग्राउंड यानी हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में है। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी।

बता दें कि SRH और DC के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा। लेकिन उससे पहले आइए मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

SRH के लिए यह सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ संतुलित प्रदर्शन किया है और फिलहाल अंकतालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। खास बात यह है कि हैदराबाद ने अपने पिछले दोनों मुकाबले लगातार जीते हैं राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ये जीत अपने घरेलू मैदान पर मिली है। ऐसे में उनका आत्मविश्वास ऊंचा है और घरेलू परिस्थितियों में उन्हें हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।

वहीं DC की बात करें तो टीम ने 5 मैचों में 3 जीत दर्ज कर 6 अंक हासिल किए हैं और अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। दिल्ली ने सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में करते हुए लगातार दो मुकाबले जीते थे, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार दो हार झेलनी पड़ी। हालांकि पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसी के घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हराकर टीम ने वापसी के संकेत दिए हैं। अब दिल्ली की नजर इस जीत की लय को बरकरार रखते हुए हैदराबाद के खिलाफ भी जीत दर्ज करने पर होगी।
जानिए कैसा है राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच का मिजाज

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर काली मिट्टी से बनी होती है, जो बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सतह फ्लैट, हार्ड और सूखी रहती है, जिससे गेंद पर अच्छा बाउंस मिलता है और बैट पर क्लीन कनेक्शन होता है। खासतौर पर मैच के शुरुआती ओवरों में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है, जिससे वे पावरप्ले में तेजी से रन बटोर सकते हैं।
हालांकि इस सीजन यहां अब तक खेले गए दो मुकाबलों की चार पारियों में सिर्फ एक बार ही 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है, जो दर्शाता है कि हालिया मैचों में गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिली है। फिर भी, पिच की प्रकृति को देखते हुए टीमें यहां लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा पसंद करती हैं।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में IPL रिकॉर्ड
- कुल मैच: 86
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 37 (43.02%)
- लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत: 48 (55.81%)
- टॉस जीतकर जीत: 32 (37.21%)
- टॉस हारकर जीत: 53 (61.63%)
- बिना परिणाम: 1 (1.16%)
रिकॉर्ड्स:
- सर्वोच्च स्कोर: 286/6
- न्यूनतम स्कोर: 80
- सफल चेज में सर्वोच्च स्कोर: 160/3
- औसत रन प्रति विकेट: 27.18
- औसत रन रेट (प्रति ओवर): 8.36
- पहली पारी का औसत स्कोर: 163.84
SRH बनाम DC हेड-टू-हेड में कौन आगे?

आईपीएल इतिहास में SRH और DC के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 तो दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। पिछले 5 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं।
SRH और DC की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी. नटराजन।
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

