प्रदीप मालवीय, उज्जैन। खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा हटाने को लेकर आज भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस बीच यहां दर्शन के लिए लगातार भक्त पहुंच रहे हैं। स्थानीय ही नही देश के कोने-कोने से श्रद्धालु और साधु-संत भी यहां आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रसिद्ध संत ‘बम बम भोला’ पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान वे हनुमान जी की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: डर और जुर्माने का खेल: CID का खौफ दिखाकर बुजुर्ग से ठगी, हजारों के जेवर लेकर हुए रफूचक्कर

संत “बम बम भोला” ने दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि सनातन धर्म को बचाए रखने के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। आज के आधुनिकता में विकास के मॉडल में सनातन का कोई स्थान नहीं है, इससे संत पीड़ित हैं। हम चाहते हैं कि खड़े हनुमान यही रहें। विज्ञान और धर्म की लड़ाई नहीं है।

यह भी पढ़ें: लड़कियों से छेड़छाड़ पड़ी महंगी, पुलिस ने मनचलों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक 

उन्होंने यह भी कहा कि यह समय इतिहास संस्कार की लड़ाई का है। एआई और ड्रोन का समय है, हनुमान जी इन सबसे ऊपर हैं। इसलिए वे आधुनिक पीढ़ी के लिए सनातन समय के आदर्श हैं। अब मूल जड़ खत्म हो रही है और स्मार्ट सिटी बन रही है। खड़े हनुमान के सामने मस्जिद का अतिक्रमण है, मुस्लिम आगे आएं, भाईचारे का परिचय दें और इस अतिक्रमण को हटाएं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m