Swatantra Bhardwaj New Threat: सीजेपी प्रोटेस्ट (CJP Protest) के दौरान दलित शख्स के साथ मारपीट के बाद सुर्खियों में आया स्वतंत्र भारद्वाज एक बार फिर से सुर्खियों में है। खुद को हिंदूवादी एक्टिविस्ट कहने वाले स्वतंत्र भारद्वाज ने ‘नई धमकी’ के साथ अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस बार स्वतंत्र भारद्वाज दिल्ली दंगा के आरोप में जेल में बंद उमर खालिद और शरजील इमाम को लेकर धमकी दी है।
दरअसल 15 सितंबर को जेल से बाहर आने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज पहली बार सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हुआ तो उसने सबसे पहले धमकी भरा एक मैसेज लिख डाला। उसने यह धमकी जेल में बंद उमर खालिद और शरजील इमाम को लेकर दी है।
भारद्वाज ने जेल से बाहर आने के बाद गुरुवार को एक्स पर अपने पहले पोस्ट में कहा- जो लोग कहते हैं उमर खालिद और शरजील इमाम को रिहा करो, मैं उन्हें एक बात कहना चाहता हूं, क्यों आप भूल जाते हो कि स्वतंत्र भारद्वाज बाहर है और मैं इस देश विरोधी के इलाज को उत्सुक हूं। इसलिए उन्हें वहीं रहने दो जहां हैं, वरना आप जानते हो कि मैं लव डोज देने का एक्सपर्ट हूं। एक अन्य पोस्ट में उसने कहा, ‘मेरे सनातनी परिवार को तहे दिल से बहुत धन्यवाद। जय श्री राम, जय हिंदू राष्ट्र।
जमानत पर है स्वतंत्र भारद्वाज
अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालेर की अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज को 6 अक्टूबर को नियमित जमानत दी थी। इससे पहले 15 सितंबर को उसे तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत देते हुए पुलिस को उसके व्यवहार और गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया था। अंतरिम जमानत देते समय अदालत ने भारद्वाज पर कई शर्तें लगाई थीं जिसके तहत याचिकाकर्ता को इस मामले, अपने बचाव या शिकायतकर्ता के परिवार के संबंध में सोशल मीडिया या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर कोई भी टिप्पणी, पोस्ट या चर्चा न करने का निर्देश दिया गया था।
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान एक दलित महिला यूट्यूबर निशु आजाद के पिता के साथ स्वतंत्र भारद्वाज का जंतर-मंतर पर झगड़ा हो गया था। लेकिन बाद में जब उसका एक वीडियो यह कहते हुए वायरल हुआ कि राजनीतिक प्रभाव की वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो दिल्ली में सीजेपी और विपक्षी दलों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट में केस दर्ज किया और जेल भेज दिया था। शर्तों के साथ जेल से बाहर आए स्वतंत्र भारद्वाज ने लंबी चुप्पी के बाद एक बार फिर अपने अंदाज में बयानबाजी शुरू कर दी है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

