TMC प्रमुख ममता बनर्जी वास्तव में पहले ही राजनीतिक संन्यास ले चुकी हैं. अब वो सिर्फ सड़क पर राजनीति करती है. यह टिप्पणी ममता बनर्जी के उस दावे के जवाब में आई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह तब तक राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी जब तक BJP को धरातल में धकेल नहीं देती. पश्चिम बंगाल में TMC सरकार के जाने के बाद से पार्टी लगातार मुश्किलों का सामना कर रही है.

TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीति से संन्यास को लेकर दिए बयान पर अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद से राजनीति से संन्यास लेने की अफवाह उठ रही थी जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है. जिसे लेकर BJP ने प्रतिक्रिया दी है. पश्चिम बंगाल सरकार के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय ने आज मंगलवार 25 अगस्त 2026 को यह बयान दिया था कि TMC प्रमुख ममता बनर्जी वास्तव में पहले ही राजनीतिक संन्यास ले चुकी हैं.

हेल्थ मिनिस्टर ने आगे कहा कि ममता दीदी सिर्फ सड़कों पर राजनीति करने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने पहले ही राजनीतिक संन्यास ले लिया है. अब उनके साथ सिर्फ दो या तीन लोग ही रहते हैं. वे उन लोगों को जानें दें. नहीं तो वे भी अभी मुश्किल में हैं.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब सिर्फ अपने कालीघाट ऑफिस में ही रहती हैं और वहीं से अपना भाषण देती हैं. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद से वह सिर्फ सड़क से राजनीति करने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब वो काफी बुजुर्ग हो गई हैं. हमने काफी समय से उन्हें न पश्चिम बंगाल की सड़क पर देखा है और न हीं कोलकाता की सड़क पर देखा है.

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने एक दिन पहले सोमवार अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि जब तक वो BJP को गुमनामी के अंधेरे में नहीं धकेल देती तब तक राजनीति से सन्यास नहीं लेंगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m