अमेरिका ने रूस को मॉस्को में संभावित दक्षिण में स्थित त्सारित्सिनो महल और पार्क परिसर में आतंकवादी हमले के खतरे की चेतावनी दी है. अमेरिकी दूतावास ने 31 अक्टूबर को त्सारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व में बड़े पैमाने पर लोगों के हताहत होने की आशंका को लेकर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया. वहीं, एहतियात के तौर पर मॉस्को के एक म्यूज्यिम को बंद कर दिया गया है.

इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने साथ काम करते हुए इसकी और जानकारी निकालने की कोशिश शुरू कर दी है. त्सारित्सिनो संग्रहालय परिसर रूसी राजधानी के दक्षिण में स्थित एक ऐतिहासिक महल और पार्क परिसर है.

रूस की राजधानी मॉस्को स्थित अमेरिकी दूतावास ने रूसी राजधानी के दक्षिण में स्थित त्सारित्सिनो महल और पार्क परिसर में आतंकवादी हमले के खतरे की चेतावनी दी है. मॉस्को स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी शनिवार को मॉस्को के त्सारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व में बड़े पैमाने पर लोगों के हताहत होने वाली घटना के संभावित खतरे को लेकर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया.

अमेरिका की तरफ से आए एक संदेश के आधार पर रूसी अधिकारियों ने ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है. दरअसल, रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने शनिवार को जानकारी दी कि उसके पास अमेरिका की तरफ से मॉस्को में संभावित आतंकी हमले की सूचना मिली थी. अमेरिकी दूतावास की ओर से यह अलर्ट ऐसे समय जारी किया गया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर तनाव बढ़ रहा है.

अमेरिकी दूतावास ने कहा कि यह खतरा 31 अक्टूबर को त्सारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व में है. अमेरिकी दूतावास ने लोगों को त्सारित्सिनो म्यूजियम के इलाके से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही लोगों से भीड़ से बचने को कहा गया है.

रूस की राजधानी मॉस्को का त्सारित्सिनो म्यूजियम एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. इसे 1775 में रूस की कैथरीन द्वितीय के ग्रीष्मकालीन आवास के तौर पर बनाया गया था. 2022 में इस म्यूजियम में 20 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे. म्यूजियम के आसपास का इलाका भी स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m