प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के केवड़िया में देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. यहां राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में पीएम मोदी ने एकता की शपथ दिलाई. भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के अंदर और बाहर कुछ ताकतें देश को अस्थिर करने और दुनिया में इसकी नकारात्मक छवि बनाने के लिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को अखंड भारत का प्रणेता बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के एकता नगर के परेड ग्राउंड में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को अखंड भारत का प्रणेता बताते हुए कहा कि उन्होंने एक मजबूत, समृद्ध और समर्थ भारत बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि “अर्बन नक्सलियों की पहचान करके उन्हें बेनकाब करने” की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार के प्रयासों के कारण, नक्सलवाद भारत में अंतिम सांसें गिन रहा है. राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज का कार्यक्रम कुछ अलग है. अब तक हम एकता दिवस पर यह कार्यक्रम सुबह करते रहे हैं. इस बार थोड़ा बदलाव हुआ है और हम सब शाम को इकट्ठा हुए हैं.

एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के समारोह में पीएम मोदी ने कहा, ‘एक गणतंत्र हमें जनता के प्रति जवाबदेह बनाए रखता है और एकता हमें एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की शक्ति देती है. मोदी के अनुसार, उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई हर योजना “एकता की भावना” को दर्शाती है.

राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार पटेल के भारत को एक करने के योगदान और अनेकता में एकता की भावना को याद करने के लिए मनाया जाता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m