कोरिया: छत्तीसगढ़ की कोरिया पुलिस ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने चरित्र शंका के चलते ना सिर्फ अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी बल्कि उसका मुंडन करके बच्चे का पेशाब भी पीला दिया था। यह पूरा मामला पटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का बेटा ही निकला, जिसने खाना नहीं मिलने पर अपनी मां को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। यह पूरा मामला भांसी थाना क्षेत्र की है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जेसीबी का टायर फटने से 18 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में जेसीबी के टायर में हवा भरी जा रही थी। तेज धमाके के बसाथ टायर फटा, जिससे उसके ऊपर बैठा हेल्पर करीब 15 फीट ऊपर हवा में उछला और मौके पर ही वह दम तोड़ दिया। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा प्रदान करने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। 13 जून को आयोजित प्रदेश स्तरीय एन.एच.एम. कर्मचारी महासम्मेलन में विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा इसकी घोषणा की गई थी, जिसपर अमल करते हुए इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इससे प्रदेश के हजारों एन.एच.एम. कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

बिलासपुर। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अर्जेंट हियरिंग के लिए पेश मामले में सुनवाई करते हुए सेंट्रल जेल रायपुर में निरुद्ध छात्र को 21 जून 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 पुनः परीक्षा में बैठने की अनुमति दी है। कोर्ट ने रायपुर एसपी और जेल अधीक्षक को निर्देशित किया है कि छात्र को उचित हिरासत में परीक्षा केंद्र तक ले जाना सुनिश्चित करें।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

हैवानियत की हदें पार करने वाला पति गिरफ्तार: चरित्र शंका में पत्नी का मुंडन कर पिलाया था पेशाब

बेटे ने की मां की हत्या: खाना नहीं देने पर डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG News : हवा भरते वक्त जेसीबी का टायर फटा, 15 फीट हवा में उछला युवक, हेल्पर की मौत, तीन घायल, देखें Video…

CM साय की घोषणा पर अमल: NHM कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा, स्थायी विकलांगता और बाल शिक्षा का मिलेगा लाभ, आदेश हुआ जारी

NEET पुनः परीक्षा देगा जेल में बंद छात्र, हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत में परीक्षा दिलाने के दिए निर्देश

narayana

पेड़ कटाई के दौरान गिरा बिजली का खंभा, चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime : युवती को बनाया बंधक, नौकरी दिलाने के नाम पर की वसूली, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

स्कूली छात्र की हत्या: साथी ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

PM मोदी का किसानों को तोहफा: कल जारी होगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, देशभर में मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m