Today’s Top News: रायपुर। इस मानसून सीजन में पूरे छत्तीसगढ़ में सामान्य से बेहतर वर्षा दर्ज की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 3 अक्टूबर तक के अद्यतन आंकड़ों की माने तो 1 जून से शुरू हुए इस वर्षा सत्र में अब तक राज्य का औसत वर्षा प्रतिशत पिछले 10 वर्षों के औसत के मुकाबले 102.1 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नवरात्रि पर्व से पहले गरबा-डांडिया कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई है. इन दिनों में माता के नौ स्वरूपों की आराधना होती है. इस बीच कार्यक्रमों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर विवाद गहरा गया है. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का विवादित बयान सामने आया है.
कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने शनिवार को बड़ा आंदोलन किया. रैली निकालने के बाद विकास नगर स्टेडियम में समाज के करीब 12 हजार लोग एकजुट हुए. इसके मद्देनजर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए.
रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपियों ने अपहरण की इस वारदात को अंजाम दिया था।
मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले नाबालिग के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की, फिर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर उसे एक घर में ले जाने और नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ दैहिक शोषण करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल यादव (19 वर्ष) और प्रहलाद धुरी (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान
रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर लोक उदय फाउंडेशन की Gen Z टीम ने बूढ़ातालाब स्थित विवेकानंद सरोवर उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने युवाओं के साथ साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

नितिन भंसाली ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की भागीदारी जरूरी है। अभियान में युवाओं ने स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: इस सीजन सामान्य से बेहतर वर्षा दर्ज, जानिए अब तक कहां और कितनी हुई बारिश
गरबा से पहले राजनीतिक बवाल : डॉ. सलीम राज का विवादित बयान, बोले- मुस्लिम युवाओं के शामिल होने से छेड़छाड़ और लव जिहाद को बढ़ावा… राजीवलोचन महाराज ने कहा- एंट्री पर लगे रोक !
12 घंटे में सुलझी ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की गुत्थी: मिर्जापुर तक पहुंची पुलिस, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का बड़ा आंदोलन, 27 प्रतिशत आरक्षण सहित इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा
CG Crime : नशीला इंजेक्शन लगाकर नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Exclusive: ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ हो गईं कॉपीराइट, इस्तेमाल से पहले लेनी होगी अनुमति…
रायपुर में लगा ‘स्वदेशी हाट’: महिला कारोबारियों और स्व-सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल, स्थानीय उत्पादों को खरीदने का दिया संदेश
डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने का आदेश निकला फर्जी, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने किया खंडन
रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन का खेल: रेत खदान में 2 जेसीबी और दर्जनों ट्रैक्टर-हाइवा तैनात, VIDEO में देखें कैसे NGT के नियमों की उड़ रही धज्जियां
धान खरीदी के बाद अब खाद में गड़बड़ी! सहकारी समिति में 10.38 लाख का खाद गायब, वितरण प्रभारी को नोटिस जारी
CG News : आबकारी विभाग की नाकेबंदी में 45 पेटी शराब और स्कॉर्पियो जब्त, गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी
मोहला-मानपुर में फिर बाघ की दस्तक, पांच बकरियों पर टूटा बनकर कहर, बाल-बाल बचीं चराने गईं महिलाएं…
वरिष्ठ भाजपा नेता का अधिकारी को धमकाते वीडियो वायरल, बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग
प्रेमिका पर चाकू से हमला: सनकी आशिक ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, सामने आई हैरान करने वाली वजह
SING Forum 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ में निवेश संभावनाओं को करेंगे प्रस्तुत
केंद्रीय जेल रायपुर में पुलिस-प्रशासन का औचक निरीक्षण, डीसीपी क्राइम और एडीएम के नेतृत्व में 50 जवानों ने 4 घंटे तक खंगालीं अलग-अलग बैरकें
मिठाई दुकान का VIDEO वायरल! अंदर जो दिखा, उसे देखकर रह जाएंगे हैरान, खाद्य विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात
राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में भ्रष्टाचार, जांच के लिए बनाई गई चार वरिष्ठ अधिकारियों की समिति…
RTE की घटती सीटों पर बवाल, 59 हजार बच्चे हुए वंचित, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा- समानता के अधिकार का हो रहा उल्लंघन
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष, 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
नशे में धुत युवक ने सड़क को बना दिया डांस फ्लोर! थाने के सामने करने लगा नागिन डांस, देखें वायरल VIDEO
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

