Today’s Top News: बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज किया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। राज्य के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारत ‘ए’ टीम में श्रीलंका दौरे के लिए किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका में आयोजित होने वाले मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा की है, जिसमें छत्तीसगढ़ के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को भी मौका मिला है।
बता दें कि आयुष के चयन की खबर सामने आते ही प्रदेश के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारत ‘ए’ टीम के रूप में मिला है। क्रिकेट विशेषज्ञ इसे उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा अवसर मान रहे हैं।
बिलासपुर: नगर निगम प्रशासन द्वारा सिरगिट्टी में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान शनिवार को भारी हंगामा हो गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा-सिरगिट्टी के कार्यकर्ताओं ने “सुशासन” के दावों को खोखला बताते हुए कांग्रेसियों ने शिविर का विरोध किया और मंच पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
मोहला-मानपुर. मोहला के फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का शव होटल परिसर के पिछले हिस्से में मौजूद रसोई में फंदे से लटका हुआ था. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. बीते 24 मई को इसी होटल में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी का शव मोहला से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले में सड़ी-गली अवस्था में मिला था. उस मामले की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझ भी नहीं पाई थी कि अब होटल के दूसरे कर्मचारी की मौत ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन गेमिंग एप की आईडी लेकर सट्टे का करोबार करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के दो नेताओं के बीच मारपीट और गालीगलौज के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह के बीच विवाद इतनी बढ़ गई कि मारपीट के बाद अनिल सिंह ने राजेश गुप्ता की पोल खोलते हुए एसपी से इसकी शिकायत कर दी।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
NEET पेपर लीक आंदोलन पर बड़ी कार्रवाई, विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI नेताओं पर FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेटर आयुष पांडे को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, श्रीलंका दौरे के लिए INDIA ‘A’ टीम में हुआ चयन
‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में हंगामा: कांग्रेसियों ने किया शिविर का विरोध, भाजपाइयों और पुलिस से भी हुई बहस
CG Suicide News : सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना
आपसी लड़ाई में फूटा सट्टा बम: सेवादल महासचिव का बेटा निकला सट्टा किंग, कांग्रेस नेता की शिकायत पर 9 गिरफ्तार

PM मोदी के बयान पर पूर्व CM बघेल का पलटवार, कहा- पेट्रोल-डीजल, खाद और NEET पर बोलें प्रधानमंत्री
नीट पेपर लीक मामला : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा – सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
दुकानें बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी: CMO की कार्यप्रणाली का जताया विरोध, निलंबन के साथ उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग
TCP के नक्शे ने खोली भूमि विवाद की नई परत, पार्क, सार्वजनिक भूमि और कॉमर्शियल जोन में कैसे बिक गए रिहायशी प्लॉट? अब जिला स्तरीय जांच टीम करेगी मामले की पड़ताल
मित्तल अस्पताल की बड़ी लापरवाही : जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर परिजनों को सौंपी बॉडी, एंबुलेंस में हिलने लगे हाथ-पैर, वीडियो हो रहा वायरल
CG Suicide News : सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना
CG Head Constable Suicide : प्रधान आरक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
दूसरे की जमीन का फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर ठगी: 15 लाख में सौदा कर लिया डेढ़ लाख एडवांस, एक आरोपी गिरफ्तार
सूने मकान में चोरों का धावा: ताला तोड़कर नगदी और जेवरात ले उड़े बदमाश, हफ्तेभर में दूसरी वारदात से वार्डवासी नाराज
परिवार के साथ बाइक पर जा रहा युवक पुलिस पूछताछ पर भड़का, वीडियो बनाकर मारपीट का लगाया आरोप, एसपी ने जारी किया शोकॉज नोटिस…
बस्तर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार : 27 हजार किलो गांजा किया नष्ट, लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
कॉमन एरिया ट्रांसफर में लापरवाही : छत्तीसगढ़ RERA ने 595 प्रमोटर्स को नोटिस किया जारी, 15 दिनों में मांगा जवाब
गाँव से बहिष्कृत कोटवार ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री निवास के सामने परिवार सहित करुंगा आत्मदाह…
CG News : धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग, 300 बोरा धान जलकर राख, देखें VIDEO…
तेंदूपत्ता आगजनी कांड: निलंबित वन रक्षक ने कहा- मुझे बलि का बकरा बनाया गया, आदेश पर करें पुनर्विचार…
नाबालिग से दुष्कर्म: प्यार के जाल में फंसाकर दिया शादी का झांसा, फिर बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नशे की गिरफ्त में बचपन! मुनक्का वटी खाने के बाद 11 वर्षीय बच्चे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, नाबालिगों को नशीली सामग्री की बिक्री पर उठे सवाल
अभियान संवेदना : नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
आरक्षक पर पैसे लेने का आरोप : चालान कॉपी के नाम पर 2500 रुपए वसूलने का वीडियो वायरल, ASP ने किया लाइन अटैच
छत्तीसगढ़ में पकड़ाई 50.28 लाख की अवैध शराब: MP से महाराष्ट्र में थी खपाने की तैयारी, ट्रक के साथ तस्कर भी गिरफ्तार
जुआ के फड़ में पुलिस की रेड: जंगल में सजी थी महफिल, दो जुआरी गिरफ्तार, नगद सहित तीन बाइक जब्त
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

