Today’s Top News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। मामला स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा में शिक्षा नहीं मिलने से संबंधित है।

रायपुर. प्रदेशभर में पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रखना जरूरी है. कर्मचारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त हैं, इसलिए उन्हें जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी. उन्होंने पटवारियों से अपील करते हुए कहा कि वह काम पर लौटें और जनता के हितों को प्राथमिकता दें.

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से नक्सल गतिविधियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये नगद डंप को निकालने पहुंचे दो महिला सरेंडर नक्सलियों सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद रकम नक्सलियों द्वारा ठेकेदारों और आम नागरिकों को डराकर अवैध वसूली से जुटाई गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों महिला नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर किया था, लेकिन पुलिस के अनुसार उनका मकसद नक्सली संगठन के लिए छिपाई गई रकम वापस निकालना था।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर प्रदेश के वन्यजीव पर्यटन को दो नई सौगात मिलने जा रही हैं। 1 नवंबर से बस्तर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली बार जंगल सफारी शुरू होगी। वहीं अचानकमार टाइगर रिजर्व में भी केंवची गेट से बफर सफारी का रास्ता पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप सुबह 8 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों सफारी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बस्तर फाइटर्स (विशेष कार्यपालिक बल) के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के 128 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, जिले के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकेंगे।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

छत्तीसगढ़ी में स्कूली शिक्षा कब ? हाईकोर्ट ने अपनाया सख्त रूख, शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को अवमानना नोटिस जारी

CG Patwari Protest : पटवारियों को आंदोलन से लौटने की अपील, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- सरकार मांगों पर करेगी विचार

नक्सली कमांडर ने जंगल में छिपाया था 21 लाख रुपए, निकालने पहुंचे आत्मसमर्पित माओवादी, तीन आरोपी गिरफ्तार

राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ को वन्यजीव पर्यटन की दोहरी सौगात: ITR में पहली बार शुरू होगी जंगल सफारी, अचानकमार के केंवची गेट से भी खुलेगा नया रास्ता, वन मंत्री करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन

छत्तीसगढ़ी में स्कूली शिक्षा कब ? हाईकोर्ट ने अपनाया सख्त रूख, शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को अवमानना नोटिस जारी

भाजपा के कार्यक्रम में दिखी अजय चंद्राकर की नाराजगी! कार्यकर्ताओं के बीच नीचे बैठे, मंत्री के बुलाने पर भी मंच पर नहीं पहुंचे विधायक

लोकतंत्र हटाओ ! कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का वीडियो किया वायरल, कहा- मन की बात जुबान पर आई

बचेली में गेट निर्माण पर बवाल, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अट्टामी, कहा – मेरी सहमति के बिना नहीं होगा कोई काम

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : कई मिठाई और बेकरी प्रतिष्ठानों में मारा छापा, द ब्रेड बास्केट फैक्ट्री सील

पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई सराफा व्यापारी से लूट की गुत्थी, 3 आरोपियों को दबोचा, 11.9 किलो चांदी बरामद

धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, ओडिशा से लाया 550 बोरी धान जब्त

राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा से पहले विवाद, पूंजीवाद का लगा आरोप

IPS रॉबिंसन गुरिया के साथ छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक…

राज्य निर्माण की पूर्व संध्या पर ‘राज्य निर्माता’ ही उपेक्षित: 30 लाख का अटल परिसर 10 महीने में पड़ा उजाड़, अंधेरे में डूबी भारत रत्न की प्रतिमा

CG News : LIC पॉलिसी की रकम लौटाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपए की ठगी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

CG Loan Scam : 11 फर्जी फर्मों के नाम पर 5 करोड़ का लोन घोटाला, तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ चालान पेश

सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वाले सावधान! लगेगा भारी भरकम जुर्माना, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

DMF घोटाले में ED का एक्शन : बीज निगम से हुआ बड़ा खेल, सतपाल-मंदीप समेत 17 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश

बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत: ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आकर गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

युवक ने चाकू से रेता खुद का गला: गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

राज्योत्सव के बीच रायपुर कलेक्ट्रेट में बड़ी घटना! कर्ज से परेशान कर्मचारी ने लगाई परिसर में फांसी…

गुरु के चोले में छिपा था दरिंदा: स्कूल में नाबालिग छात्राओं से करता था गंदी हरकत, कोर्ट ने प्रिंसिपल को सुनाई 6 साल सश्रम कारावास की सजा

नाबालिग मर्डर केस : प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने पलटा CJM का फैसला, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

एक केस, दो जांच पर हाईकोर्ट का फैसला! विभागीय जांच पर लगाई रोक, महिला पुलिस अफसर को राहत

“सिर्फ शादी का वादा पूरा नहीं करना रेप नहीं माना जा सकता…” हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को ठहराया सही, पीड़िता की अपील खारिज 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H