Today’s Top News : रायपुर। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुमइंसानों की पतासाजी के लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक “ऑपरेशन तलाश” अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से कुल 4056 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला गया है, जिसमें 545 गुमशुदा बच्चे और 3511 महिला एवं पुरुष शामिल हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले मामले में ACB-EOW की टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को ACB-EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(बी), 8 तथा आईपीसी की धाराएं 467, 468, 471 और 120बी के तहत कार्रवाई की गई है।
दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना बस्ती में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के घर पर आज बुलडोजर कार्रवाई की गई। नगर निगम प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के अवैध मकान को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान घर में रखा सामान भी जब्त किया गया।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. शादी कार्यक्रम से लौट रही कार बेकाबू होकर फोक नदी में जा गिरी. चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ाई गांव के पास फोक नदी के पुल पर हुआ है.
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रविवार रात एक महिला की नग्न हालत में लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
ऑपरेशन तलाश : चार हजार लापता लोगों को ढूंढ लाई छत्तीसगढ़ पुलिस, महीनेभर में मिली बड़ी कामयाबी
CG Car Accident : नदी में गिरी बेकाबू कार, शादी से लौट रहे 4 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर
CG News: नग्न हालत में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव : विधायक संगीता सिन्हा बनाई गईं कार्यकारी अध्यक्ष
CM साय ने एक माह के नवजात का किया नामकरण, रविशंकर नाम से गूंजा गांव का आंगन
निर्माणाधीन पंचायत भवन पहुंचे CM साय, श्रमिकों संग जमीन पर बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी
झालमुड़ी के साथ जीत का स्वाद… वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शेयर किया VIDEO…
CG Crime News : घर के आंगन में काट रहा था गौमांस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

