MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 20 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और RDVV के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी महामहिम, राज्यपाल और सीएम भी रहेंगे मौजूद
मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर 21 जून को एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) का 36वां दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है। इन दोनों बड़े कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के साथ प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘विकास और विरासत को साथ लेकर चल रहा मध्य प्रदेश’, खट्टर ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर को बताया गेम चेंजर
इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के भूमि पूजन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है और यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की असली तस्वीर है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने नए घाटों का लिया जायजा, 778 करोड़ की लागत से हो रहे तैयार
“सिंहस्थ-2028” को भव्य और दिव्य बनाने की दिशा में उज्जैन में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर शिप्रा तट पर बन रहे नए घाटों का निरीक्षण किया। करीब 778 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे घाटों को सिंहस्थ की बड़ी तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
पीतांबरा पीठ पहुंचे UP के सीएम योगी आदित्यनाथ: मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन, वनखंडेश्वर महादेव का किया अभिषेक, सुरक्षा के लिए खाली कराया मंदिर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। दतिया हवाई पट्टी पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुके भेंट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी की और उनका स्वागत किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
नीट पेपर लीक से आहत गंधवानी की बेटी ने गंवाई जान: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जताया दुख, 1 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान
नीट (NEET) परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मानसिक दबाव के चलते गंधवानी की बेटी अवंतिका मौर्य के असामयिक निधन की बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। इस संवेदनशील मामले पर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए अपनी ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने देश की परीक्षा व्यवस्था और छात्रों पर बढ़ते मानसिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल भी उठाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Re-NEET परीक्षा को लेकर भोपाल पुलिस अलर्टः डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर रखेंगे 38 साइबर एक्सपर्ट
देशभर में कल होने जा रही री-नीट (Re-NEET) परीक्षा को लेकर विभाग और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या कोताही को रोकने के लिए राजधानी भोपाल का पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से जुट गया है। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में कराने के लिए पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
UP के मौलाना सज्जाद नोमानी के ‘हिंदू बहुसंख्यक नहीं’ बयान पर सियासी उबालः साधु-संतों और बीजेपी में आक्रोश
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील रहमान सज्जाद नोमानी के एक विवादित बयान ने देश सहित मध्यप्रदेश का भी सियासी पारा गरमा दिया है। मौलाना सज्जाद नोमानी ने अपने बयान में कहा है कि ‘हिंदू अब देश में बहुसंख्यक नहीं रहे’। इस बयान के सामने आते ही हिंदू संगठनों, साधु-संतों और राजनीतिक दलों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। भोपाल में इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जहाँ एक तरफ साधु-संतों ने मौलाना को बोरिया-बिस्तर बांधकर बांग्लादेश भेजने की चेतावनी दी है, तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कैंसर की दवाओं में 50% तक बढ़ोतरीः नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना, आयुष्मान योजना की लिमिट दोगुनी करने की मांग
मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कैंसर की आवश्यक दवाओं की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की संवेदनहीनता और राज्य सरकार की लाचारी के कारण मध्यप्रदेश के गरीब कैंसर मरीज आज मौत के मुंह में धकेल दिए गए हैं। सिंघार ने सरकार से मांग की है कि जब तक दवाओं के दाम कम नहीं होते, तब तक आयुष्मान योजना के तहत कैंसर मरीजों के इलाज की लिमिट को तुरंत दोगुना किया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
तीन बार ‘तलाक-तलाक-तलाक’ बोलकर पत्नी को छोड़ा: थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज
भारत में तीन तलाक को लेकर कड़े कानून बनाए गए और इसका लाभ अब कानूनी रूप से मुस्लिम महिलाओं को मिलता हुआ भी नजर आ रहा है। वहीं एकबार फिर तीन तलाक से संबंधित मामला थाने में दर्ज किया गया है पुलिस मामले के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

