MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 22 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

लोकल से ग्लोबल: MSME, ODOP और GI टैग से वैश्विक पटल पर चमक रहा MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 12 वर्ष पूर्ण कर 13वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। ये 12 वर्ष देश के किसी भी नेता के कार्यकाल से ज्यादा सफल रहे हैं, या यूं कहें कि ये 12 वर्ष सफलतम रहे हैं। क्योंकि इन 12 वर्षों में भारत ने एक राष्ट्र पुरुष के रूप में वो काम होते हुए देखें हैं, जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इसके लिए प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है। मिशन GYAN यानी गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति, इस पर ध्यान केंद्रित करने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगर किसी शब्द पर जोर दिया है तो वो है आत्मनिर्भर भारत। यहां पढ़ें पूरी खबर

एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट: 5 मंत्रियों की कुर्सी पर खतरा, रिपोर्ट कार्ड में कमजोर मिले, फेरबदल हुआ तो तय है छुट्टी, इनको मिल सकता है मौका

मध्य प्रदेश में जल्द होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले प्रशासनिक और सांगठनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सरकार की हालिया परफॉर्मेंस रिपोर्ट में कमजोर पाए गए पांच मंत्रियों पर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित 31 मंत्री हैं और 4 खाली पदों को भरने के साथ ही कुछ मंत्रियों की छुट्टी कर नए चेहरों को मौका देने की तैयारी पूरी हो चुकी है, जिसमें सागर से लेकर इंदौर तक के कद्दावर नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में गरजे दिग्विजय सिंह: NEET EXAM, राम मंदिर दान और योग दिवस को लेकर भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने इंदौर दौरे के दौरान एक बार फिर आक्रामक अंदाज में नजर आए। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने नीट परीक्षा (NEET EXAM), राम मंदिर की दान राशि और योग दिवस समेत कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

“काफिर हैं तो सड़क पर मत चलो, लाडली बहना का पैसा मत लो…” कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर भड़की कांग्रेस, दिया ये तीखा जवाब

मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक हालिया बयान ने सूबे की सियासत में नया उबाल ला दिया है। इंदौर में एक भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान दिए गए काफिर और लाडली बहना योजना वाले बयान पर अब कांग्रेस ने बेहद तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक ने आड़े हाथों लेते हुए जनता के टैक्स र संविधान का हवाला दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: केंद्रीय मंत्री का रोका काफिला, झंडे दिखाकर की नारेबाजी, शिवराज बोले- ‘मैं पक्षपात नहीं करता’

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को इछावर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और उन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की मांग की। यहां पढ़ें पूरी खबर

एमपी सहकारिता चुनाव: कांग्रेस ने अरुण यादव और गोविंद सिंह समेत 7 दिग्गजों की हाई-पावर कमेटी गठित

मध्य प्रदेश में आगामी सहकारिता चुनाव (Cooperative Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इन चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत करने और ग्रामीण स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए रणनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक हाई-पावर 7 सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया गया है, जो चुनावों की कमान संभालेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमलाः मुकेश नायक बोले– ‘एमपी में ट्रांसफर के फिक्स रेट, धार्मिक लोकों के निर्माण में 40% कमीशनखोरी’

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक ने आज राजधानी भोपाल में एक धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की वर्तमान सरकार पर सियासी हमला बोला। मुकेश नायक ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादलों में भ्रष्टाचार, धार्मिक स्थलों के निर्माण में भारी कमीशनखोरी और वेयरहाउसिंग कारपोरेशन में चल रही धांधली को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। यहां पढ़ें पूरी खबर

पाकिस्तानी टेरर ग्रुप का खुला राज! संदिग्ध आतंकी ने पूछताछ में किए कई खुलासे, ‘मिशन 2047’ के लिए कर रहे थे काम

मध्यप्रदेश एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी इजहार उल हक की आज रिमांड खत्म हो रही है। ATS भोपाल कोर्ट में पेश करेगी। रिमांड के दौरान इजहार से मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए है। इजहार और उसके पकड़े गए अन्य साथी पाकिस्तानी टेरर ग्रुप से जुड़े ‘मिशन 2047’ के लिए काम कर रहे थे। इनका मकसद पीएफआई के एजेंडे को वर्ष 2047 तक देश में लागू करना था। यहां पढ़ें पूरी खबर

एमपी में ईडी का बड़ा खुलासा: सड़कों के निर्माण में हुआ नकली डामर का खेल, ₹55 करोड़ के फर्जी बिल

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ा एक्शन लेते हुए राज्य में सड़क निर्माण में हो रहे बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। ईडी के खुलासे के अनुसार, प्रदेश की सड़कों को बनाने में नामी कंपनियों के बजाय नकली और फर्जी कंपनियों के डामर (Bitumen) का इस्तेमाल किया जा रहा था। ठेकेदारों ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) जैसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनियों के नाम पर ₹55 करोड़ के फर्जी बिल पेश किए और जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा हड़प लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

पेंशनर्स के लिए खुशखबरी: 80 की उम्र पार करते ही मिलेगी 20% अतिरिक्त पेंशन, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश के लाखों बुजुर्ग पेंशनर्स (Retired Employees) के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कड़े रुख और दखल के बाद आखिरकार राज्य के वित्त विभाग (Finance Department) ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिया है। इस नए आदेश के तहत अब 80 वर्ष की आयु पार कर चुके रिटायर्ड कर्मचारी 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन के हकदार होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m